BSSC Bihar BSO Vacancy 2025: अगर आपके पास मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से सांख्यिकी, गणित और अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री तो तो आपके लिए बढ़िया अवसर है। बिहार में सांख्यिकी अधिकारी (SSO)/ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी (BSO) के रिक्तियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। नीचे इस वैकेंसी से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल्स देख सकते हैं।
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने 11 मार्च 2025 को बिहार में सांख्यिकी अधिकारी (SSO)/ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी (BSO) के कुल 682 रिक्त पदों के भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन 1 अप्रैल 2025 से अधिकारी वेबसाइट https://onlinebssc.com/ पर जाकर कर सकते हैं।
BSSC Bihar BSO Vacancy 2025: अवलोकन
Organization | Bihar Staff Selection Commission (BSSC) |
Name of Post | Statistical Officer (SSO)/Block Statistical Officer (BSO) |
Total no of Vacancy | 682 |
Category | Notification |
Notification Release Date | 11th March 2025 |
Selection Process | Prilims, Mains and Merit List |
Qualification | Bachelor’s degree in Statistics, Mathematics and Economics |
Official Website | onlinebssc.com |
बीएसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन में रिक्तियों से जुड़ी डिटेल्स मौजूद है जैसे की रिक्तियों का विवरण, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन की प्रक्रिया, आवेदन की प्रारंभ तथा अंतिम तिथि, चयन की प्रक्रिया आदि।
रिक्तियों का विवरण:
श्रेणी | पदों की संख्या |
सामान्य | 313 |
अति पिछड़ा वर्ग | 112 |
अनुसूचित जाति | 98 |
अनुसूचित जनजाति | 07 |
पिछड़ा वर्ग | 62 |
पिछड़ा वर्ग महिला | 22 |
आर्थिक रूप से कमजोर | 68 |
कुल | 682 |
आयु सीमा:
आधिकारिक तौर पर जारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों के आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2024 से की जाएगी। न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा श्रेणी बार नीचे विवरण दिया गया है।
- अनारक्षित (पुरुष) – 37 वर्ष
- पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला और पुरुष) – 40 वर्ष
- अनारक्षित (महिला) – 40 वर्ष
- अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति (महिला एवं पुरुष) – 42
- किसी भी वर्ग के महिला एवं पुरुष दिव्यांग उम्मीदवारों को उनकी अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष तक की छूट निश्चित है।
शैक्षणिक योग्यता:
मान्यता प्राप्त किसी भी यूनिवर्सिटी से सांख्यिकी, गणित और अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए
महत्वपूर्ण तिथियां:
अधिसूचना जारी की तिथि – 11 मार्च 2025
आवेदन करने की प्रारंभ तिथि – 1 अप्रैल 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 19 अप्रैल 2025
आवेदन शुल्क:
सभी उम्मीदवार अपने श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करेंगे नीचे श्रेणी बार आवेदन शुल्क का विवरण दिया गया है।
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य/ बीसी/ ओबीसी तथा दूसरे राज्य | ₹ 540/- |
अनुसूचित तथा अनुसूचित जनजाति | ₹ 135/- |
विकलांग तथा सभी श्रेणी के महिला वर्ग | ₹ 135/- |
आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया:
अगर आप आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट : सबसे पहले बीएसएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- BSO/ SSO Recruitment : होम पेज पर सांख्यिकी अधिकारी (SSO)/ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी (BSO) रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करें : ओपन पेज में अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- फॉर्म भरे : अब ओपन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सावधानी पूर्वक भरे।
- डॉक्यूमेंट अपलोड : अब सभी मांगी गई महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट पीडीएफ फॉर्म में अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क : अब अपने श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- प्रिंट आउट : आवेदन का रिसिप्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट कर लें।
चयन की प्रक्रिया:
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के द्वारा सांख्यिकी अधिकारी (SSO)/ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी (BSO) के पदों पर उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। चयन का विवरण नीचे देख सकते हैं।
- प्रारंभिक परीक्षा
- मुख्य परीक्षा
- मेरिट सूची
महत्वपूर्ण लिंक:
डायरेक्ट लिंक अधिसूचना डाउनलोड करें
बीएसएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
आपको बता दे कि बिहार कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 11 मार्च 2025 को नोटिफिकेशन जारी किया गया है ऑनलाइन आवेदन का लिंक 1 अप्रैल 2025 को जारी होगा उसके बाद आप इसके आधिकारिक वेबसाइट से या यहां दिए गए सीधा लिंक से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ होने की सूचना पहले प्राप्त करने के लिए इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाए या यहां निरंतर विजिट करते रहें।
1. BSSC बिहार BSO पर आवेदन कब से होगी शुरू?
Ans : 1 अप्रैल 2025 से
2. BSSC बिहार BSO के पदों पर चयन की प्रक्रिया क्या हैं?
Ans : प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और मेरिट लिस्ट